{"_id":"61f67b1da4d3a310297d22d2","slug":"young-man-injured-by-a-bullet-died-during-treatment-attacker-out-of-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गोली लगने से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गोली लगने से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Sun, 30 Jan 2022 05:18 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 05:18 PM IST
सार
बाइक सवार मोहित से उलझ गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी, इसी बीच बाइक सवार ने फायर कर दिया, जो मोहित के पेट में लगा और बाइक सवार घटनास्थल से बेखौफ अंदाज में निकल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के थाना कोतवाली इलाके की नारियल वाली गली निवासी शिक्षक अनिल मिश्रा का पुत्र मोहित मिश्रा (27) शनिवार की शाम तकरीबन 09:00 बजे अपने दोस्त रवि के साथ कार में सवार होकर मेडिकल की ओर जा रहा था। इसी बीच मोहित ने जीवनशाह तिराहे पर एक बाइक सवार को कार सवारों से झगड़ते हुए देखा। बीच सड़क पर झगड़ा होने की वजह से ट्रैफिक जाम था। मोहित कार से उतरकर झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने पहुंचा।
विज्ञापन
बाइक सवार मोहित से उलझ गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी, इसी बीच बाइक सवार ने फायर कर दिया, जो मोहित के पेट में लगा और बाइक सवार घटनास्थल से बेखौफ अंदाज में निकल गया। घायल मोहित को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक हाथ खाली है। भीड़भाड़ के बीच सरे राह हुई इस घटना से शहर में सनसनी है।
विज्ञापन