फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man committed suicide by consuming poison said in video that was taking wrong step under compulsion

झांसी: युवक ने जहर खाकर दी जान, वीडियो में कहा मजबूरी में उठा रहा गलत कदम, पत्नी के मायके जाने से चल रहा था परेशान

Sun, 23 Jan 2022 07:50 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 07:50 PM IST
सार

हालत ठीक होने पर एक महीने पहले पत्नी अपने बेटी के साथ मायके चली गई थी। इससे नारायण परेशान रहने लगा था। बीते रोज उसने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें ससुरालियों समेत सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
young man committed suicide by consuming poison said in video that was taking wrong step under compulsion
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के मजरा मकारा निवासी किसान नारायण (32) की शादी 2007 में गरौठा के पसौरा निवासी राजलक्ष्मी से हुई थी। उनके दस साल का एक बेटा सुरजीत और आठ साल की बेटी नंदिनी है। पति के किसी महिला से अवैध संबंध होने के शक के चलते पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच रार चल रही थी।

विज्ञापन


इससे परेशान होकर एक माह पहले पत्नी ने विषाक्त का सेवन कर लिया था। हालत ठीक होने पर एक महीने पहले पत्नी अपने बेटी के साथ मायके चली गई थी। इससे नारायण परेशान रहने लगा था। बीते रोज उसने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें ससुरालियों समेत सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


वीडियो में उसने कहा कि वो मजबूरी में गलत कदम उठा रहा है। इसके बाद ससुराल पहुंचकर नारायण ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed