फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young girl raped, report

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा

Tue, 06 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
young girl raped, report
नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा
विज्ञापन

झांसी। फेसबुक के जरिये जान-पहचान हुई। आगे चलकर शुरू हो गया मिलने जुलने का सिलसिला। बात शादी के वादे तक पहुंच गई, लेकिन अचानक रिश्तों में दगेबाजी का जहर घुल गया। नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे अपने भाई को भी सौंप दिया। युवती की शिकायत पर सोमवार को नवाबाद थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस से की गई शिकायत में एक युवती ने बताया कि उसकी फेसबुक के जरिये दोस्ती मऊरानीपुर निवासी सौरभ पटेल से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और मिलना जुलना भी शुरू हो गया। सौरभ ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था और उसने भी इस पर हामी भर दी थी। इसी बीच एक दिन वो सौरभ से मिलने उसके पिछोर स्थित कमरे पर गई। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद सौरभ ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। सौरभ ने वीडियो अपने भाई गौरव निरंजन से साधा कर लिया। वो भी उस पर दबाव बनाने लगा। युवती ने बताया कि इसी बीच उसे गर्भ ठहर गया। युवक की मां ने शादी का भरोसा देकर गर्भ गिरवा दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक, उसके भाई तथा मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed