{"_id":"5d618aac8ebc3e93bc197d24","slug":"young-girl-hanged-jhansi-news-jhs1465075119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता टूटने पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता टूटने पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। दहेज को लेकर लड़के पक्ष द्वारा रिश्ता तोड़ने से मानसिक तनाव में आई एरच के बामौर निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।
थाना एरच के गांव बामौर निवासी भगवान सिंह ने अपनी पुत्री मंजू ठाकुर (23) का रिश्ता थाना लहचूरा इलाके में रहने वाले एक युवक से किया था। 12 अप्रैल को रिश्ता तय हो गया था। आरोप है कि दहेज के लिए पांच लाख रुपये व अन्य सामान पहले ही दे दिया गया था। शादी दिसंबर में होना तय हुई थी। इसी दौैरान लड़के वालों ने दहेज में दो लाख रुपये, बाइक व सोने की जंजीर की और मांग रख दी।
परिजनों ने लड़का पक्ष को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया था, जिसके बाद से मंजू मानसिक तनाव में रहने लगी। युवती केे मामा निवाड़ी के पृथ्वीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि शुक्रवार को उनकी भांजी मंजू ने फांसी लगा ली। इसी बीच कमरे में पहुंचे पिता मंजू को फांसी पर लटका देखकर घबरा गए। गंभीर हालत मेें युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि अब तक थाने में परिजनाें से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलनेे पर पुलिस कार्र्रवाई करेगी।