{"_id":"5dcb02bd8ebc3e5b40491232","slug":"young-boy-climbing-on-ohe-jhansi-news-jhs1523686176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाधित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाधित रहा रेल यातायात
विज्ञापन
young boy climbing on ohe
ओएचई पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाधित रहा रेल यातायात
झांसी। डबरा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से एक विक्षिप्त युवक ओएचई लाइन पर चढ़ गया। इससे एक घंटे तक अप और डाउन ट्रैक का यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
मंगलवार की सुबह डबरा स्टेशन के डाउन ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी, तभी करीब 6.05 बजे एक विक्षिप्त युवक मालगाड़ी के इंजन के ऊपर चढ़ गया। गार्ड की नजर उस पर पड़ गई। गार्ड की सूचना पर अप और डाउन की ओएचई को बंद करा दिया गया। कुछ देर में ही युवक ओएचई के तारों पर चढ़ गया। करंट बंद होने से युवक झुलसने से बच गया। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। यात्री व कर्मचारी भी एकत्रित हो गए। मशक्कत के बाद युवक को इंजन से नीचे उतारा जा सका। उक्त घटना के कारण 12715 सचखंड एक्सप्रेस, 22221 मुंबई निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस और 12441 बिलासपुर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस विलंबित हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।