{"_id":"5d20bc5f8ebc3e6cff02c5b1","slug":"yong-man-ded-for-bijli-current-dehat-news-jhs1429599116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

मऊरानीपुर। शनिवार को कुचनपुरा गांव के पास सुखनई नदी पुल के किनारे एक प्राइवेट ठेकेदार के कहने पर युवक देवेंद्र सड़क किनारे लगे पोल पर बिजली की हाइटेंशन लाइन को ठीक करने लगा। तभी हाइटेंशन लाइन में करंट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद प्राइवेट ठेकेदार मौके से भाग गया। घटना के बाद विद्युत विभाग के आला अधिकारी दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इससे नगर वासियों में रोष देखने को मिला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में तीन बजे ग्राम कुचनपुरा के पास 21 वर्षीय देवेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी नदी पार कटरा मऊरानीपुर एक प्राइवेट ठेकेदार के कहने पर ट्रैक्टर में लगी लिफ्ट मशीन के माध्यम से सड़क किनारे लगे खंभे पर बिजली लाइन को ठीक करने लगा। उसने विद्युत विभाग के संबंधित कर्मचारी से शट डाउन लेकर जैसे ही हाइटेंशन लाइन पर कार्य शुरू किया तो कुछ ही समय बाद विद्युत लाइन में करंट दौड़ने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद राहगीरों व ट्रैक्टर चालक ने लाइन बंद कराने का प्रयास किया। कुछ समय के बाद लाइन बंद होने तथा फिर से चालू होने से युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करने के बाद मृतक युवक के शव को लोगों की मदद से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैया नगर में चर्चा का विषय रहा। लोगों ने वर्षों पूर्व घटित घटना को याद करते हुए विद्युत विभाग को कोसा। विभाग के अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बचते नजर आए। घटना के बाद नगर एवं क्षेत्र की बिजली आपूर्ति देर रात तक बाधित बनी हुई थी।