फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi's emphasis still weak the speed of oxygen plant

योगी का जोर फिर भी ऑक्सीजन प्लांट की रफ्तार कमजोर

Fri, 13 Aug 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Yogi's emphasis still weak the speed of oxygen plant
झांसी। जिले में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर शासन की तरफ से दी गई मियाद पूरी हो गई है। इसके बावजूद सभी छह प्लांट शुरू नहीं हो पाए हैं। ये हाल तब है, जब खुद सीएम प्लांट की स्थापना पर विशेष जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर झांसी में छह ऑक्सीजन प्लांट को मंजूरी दी है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, सीएचसी बरुआसागर में एक-एक और जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो-दो ऑक्सीजन प्लांट लगने थे। जिला अस्पताल में जगह की कमी की वजह से एक प्लांट सीएचसी समथर शिफ्ट कर दिया गया है। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में दो और जिला अस्पताल व सीएचसी बरुआसागर में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुके हैं। जबकि, शासन की तरफ से तय 10 अगस्त की तिथि पूरी हो जाने के बावजूद सीएचसी बड़ागांव और समथर में प्लांट नहीं लग सका है। ये हाल तब है, जब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना पर काफी जोर दे रहे हैं। जिले प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर तो कोरोना की दूसरी लहर में पूरी तरह नाकाम साबित हो गए। अब तीसरी लहर से पहले लापरवाह रवैया अपनाए हुए हैं। खास बात ये है कि शासन भी ऐसे लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि, भाजपा विधायक कार्रवाई के लिए लगातार पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य इकाई बेड प्लांट क्षमता
सीएचसी बड़ागांव 75 500
सीएचसी बरुआसागर 75 500
सीएचसी समथर 100 850
जिला अस्पताल 100 850
मेडिकल कॉलेज 100 1000
(नोट: प्लांट क्षमता लीटर प्रति मिनट में)
चार ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुके हैं। निरीक्षण कर बाकी दो प्लांटों की स्थिति का भी जायजा लिया है। जल्द ही उन्हें भी चालू करा दिया जाएगा। - डॉ. विनोद कुमार यादव, जेडी हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed