फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yes bank crisis

यस बैंक में रकम निकासी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Sun, 08 Mar 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
yes bank crisis
यस बैंक में पैसा निकालने के लिए बैठे खाताधारक।
झांसी। पूंजी की कमी से जूझ रहा देश का पांचवें नंबर का निजी बैंक ‘यस बैंक’ डूबने के कगार पर पहुंच चुका है। संकट की इस घड़ी में यस बैंक की कमान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने हाथों में ले ली है। बैंक के उच्च प्रबंधन के साथ-साथ ग्राहकों में भी उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है। झांसी में बैंक की एक शाखा है, जिससे लगभग पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। आरबीआई ने तीन अप्रैल तक के लिए धन निकासी की सीमा पचास हजार रुपये तय कर दी है। इसके साथ ही बैंक में धन निकासी के लिए ग्राहकों की लंबी - लंबी कतारें लगने लगी हैं। हालांकि, वित्त मंत्री द्वारा बैंक के ग्राहकों को उनकी जमा पूंजी सुरक्षित होने का भरोसा दिए जाने के बाद सभी अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित मान रहे हैं। लेकिन, हाल फिलहाल निकासी न होने की वजह से परेशान जरूर हैं। त्योहार सिर पर होने की वजह से ये परेशानी और बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

बैंक ने पचास हजार रुपये का भुगतान तो कर दिया है, लेकिन ये रकम दस और बीस के नोटों में दी गई है। बैंक की ओर से बताया गया है कि उनके पास दस, बीस के नोट ही हैं, बड़े नोट नहीं हैं। जो उपलब्ध हैं, वो दे दिए गए हैं। बड़े नोट न मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

- नवीन शुक्ला, कारोबारी
पचास हजार रुपये की निकासी होने से फिलहाल तो काम चल गया है। लेकिन, पच्चीस अप्रैल को बहन की शादी है। तीन अप्रैल को मालूम चलेगा कि बैंक से कितना और पैसा निकाला जाएगा। अगर निकासी की सीमा नहीं बढ़ाई जाती, तो बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद सिंह राठौर, कारोबारी
यस बैंक में करंट अकाउंट है। नकद निकासी की सीमा पचास हजार रुपये तय की हुई है, जो काफी कम है। इसके अलावा आरटीजीएस के जरिये भी पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों को करीब डेढ़ लाख रुपये सेलरी देनी है, जबकि बैंक ने पचास हजार रुपये ही दिए हैं।

- दीपेंद्र श्रीवास्तव, कारोबारी
बैंक में सेलरी अकाउंट है। आगरा से ललितपुर स्थानांतरण हुआ है। झांसी आने पर बैंक के एटीएम से पैसा निकाल लिया है। क्योंकि, ये शंका है कि ललितपुर में पैसा निकल पाएगा या नहीं। लोग अपनी जमा पूंजी नहीं निकाल पा रहे हैं, ये स्थिति ठीक नहीं है।
- मधु शर्मा, कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed