फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yamuna police station find more than avidence

यमुना के थानो से पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग

Thu, 26 Sep 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
yamuna police station find more than avidence
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोेनी मामले में पुलिस को दिल्ली के यमुना थाना क्षेत्रों से कई सुराग हाथ लगे हैं। जिस पर पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। कारोबारी के पकडे़ गए चालक से मिले अहम सुराग के बाद पुलिस लगातार कड़ियां जोड़ती चली गई। जल्द ही पुलिस बड़े नतीजे पर पहुंचने की तैयारी में है।
विज्ञापन

तालबेहट निवासी श्यामलता सोनी ने कोतवाली के वासुदेव मोहल्ला निवासी संजय वर्मा पर पुत्री का अपहरण कर दुबई ले जाने की रिपोर्ट दर्र्ज कराई थी। इस मामले में पिछले सप्ताह पुलिस टीमों ने कारोबारी संजय वर्मा के चालक कोतवाली के ऋषिकुंज स्कूल के पास स्थित बिसातखाना निवासी योगेश कुमार को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने संजय वर्मा द्वारा मीना की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में मिलीं कई जानकारियों के बाद अदालत से रिमंाड पर लेकर दिल्ली ले गई थी। यहां से टीम ने दिल्ली के होटल पहुंचकर कई सुबूत जुटाए थे। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि दिल्ली से निकलने के बाद कुछ दूरी पर संजय वर्मा ने कार रुकवाने के बाद मीना का दुपट्टा निकालकर उसे सड़क के पास छिपाने को कहा था। उसने यह भी बताया था कि कारोबारी ने उससे कहा था कि सहयोगियों की मदद से मीना को मारकर यमुना में बहा दिया है। जिस पर पुलिस टीमों ने यमुना के सभी थाना क्षेत्रों से संपर्क साधा था। साथ ही मीना की फोटो भी सभी थाना क्षेत्रों में भेेजी गई थी, लेकिन उस दौरान पुलिस को सुराग नहीं मिले थे। होटल समेत अन्य स्थानों से साक्ष्य जुटाने के बाद टीम झांसी लौैट आई थी। सूत्रों से पता चला है कि यमुना थाना क्षेत्र से पुलिस के हाथ महत्वपुर्र्ण सुराग लगे हैं, जिस पर पुलिस टीमों ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, नवाबाद व स्वॉट टीम कारोबारी से भी थाने पर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed