{"_id":"611d5fb98ebc3e79c81668ba","slug":"work-will-be-done-in-the-bodies-from-11-crore-jhansi-news-jhs2022205172","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ से कराए जाएंगे निकायों में कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ से कराए जाएंगे निकायों में कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। 15वें वित्त आयोग के जरिए नगर निकायों में कराए जाने वाले कार्यों को मंजूरी दे दी गई। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान 11 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले कार्य मंजूर किए गए।
नगर पालिका बरूआसागर ने श्मशानघाट के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव पेश किया लेकिन, इसकी जगह दूसरा प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया। नगर पालिका परिषद चिरगांव में मुख्य मार्ग के दोनों ओर इंटरलाकिंग का प्रस्ताव पेश किया लेकिन, यहां सड़क चौड़ीकरण होनी है। इसकी जगह दूसरा प्रस्ताव लाने को कहा गया। नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर के चौक दमेले में भूमिया घाट की सीसी सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया गया। शिवगंज में टीला मंदिर से वीरू राजपूत के मकान से मुख्य मार्ग तक, सुखनई नदी घाट में मेला ग्राउंड सामुदायिक शौचालय से पुराने रिपटे तक एवं परवारीपुरा में हरी रामपाल के मकान से रमजान खान के मकान तक एपेक्स डालने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया। नगर पालिका समथर की ओर से 52 लाख के मुकाबले 65 लाख का एस्टीमेट तैयार करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार का वेतन रोकने का निर्देश दिए। नगर पंचायत बड़ागांव के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया। नगर पंचायत गरौठा में भदरवारा खुर्द साधन सहकारी समिति का कायाकल्प एवं मोंठ में नगर पंचायत की छत का काम स्वीकृत किया गया। इस दौरान बरुआसागर अध्यक्ष हरदेवी, बड़ागांव अध्यक्ष दयाराम, चिरगांव अध्यक्ष उर्मिला देवी, टोड़ीफतेहपुर अध्यक्ष वीर सिंह, समथर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।