फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   work from home

माध्यमिक शिक्षक करेंगे वर्क फ्रॉम होम, कराएंगे ऑनलाइन पढ़ाई

Sat, 24 Apr 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
work from home
झांसी। बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौर में प्राथमिक विद्यालयों के साथ अब माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक भी वर्क फ्र ॉम होम करेंगे। शिक्षक घर से ही विद्यार्थियों को पढ़ाई कराएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय 30 अप्रैल तक बंद हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी विद्यार्थियों की तैयारी अंतिम दौर में है। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने निर्देशों में कहा है कि सभी विद्यालयों में शिक्षक वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से ही ऑनलाइन पठन-पाठन कार्य कराएं। उन्होंने विद्यालय को में ऐसी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि अति आवश्यक परिस्थितियों में ही न्यूनतम संख्या में प्रबंधक द्वारा शिक्षकों को बुलाया जाएगा। ई-लर्निंग व डिजिटल माध्यम से विद्यालय में पठन-पाठन कराने की व्यवस्था कराएं। इस व्यवस्था से जिले के 200 विद्यालयों के 1200 से अधिक शिक्षकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर असमंजस में छात्र
कोरोना संक्रमण और पंचायत चुनाव को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक स्थगित कर दिया गया है। इसे लेकर विद्यार्थी असमंजस में हैं। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा में असेसमेंट कराने के निर्देश देते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा से राहत दी है। लेकिन यूपी बोर्ड की ओर से ऐसा कोई निर्देश अभी नहीं आया है। ऐसे में विद्यार्थियों को उम्मीद है कि 10वीं में असेसमेंट यूपी बोर्ड भी लागू कर देता है तो उन्हें राहत मिल जाएगी। हालांकि, अफसर अभी इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed