फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women will honor Campaign

नारी सम्मान अभियान करेगा सलाम

Sat, 10 Sep 2016 01:09 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 10 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Women will honor Campaign
विशिष्ट उपलब्धि पर महिलाओं का होगा सम्मान - फोटो : Amar Ujala
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ की साझा पहल ‘नारी सम्मान’ अभियान के तहत शिक्षा, कला, खेल, उद्यमिता, बहादुरी व सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके आवेदन पत्र अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

नारी सम्मान अभियान के तहत उक्त छह क्षेत्रों में से एक - एक महिला का मंडल स्तर पर सम्मान किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी मंडलों की 108 प्रतिभाशाली महिलाओं को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। इसके लिए महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। महिलाएं खुद आवेदन कर सकती हैं। साथ ही अन्य व्यक्ति भी किसी योग्य महिला के नाम की संस्तुति कर सकते हैं। प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप पर ही स्वीकार की जाएंगी। इसके फार्म शनिवार से वितरित किए जाएंगे। फार्म अमर उजाला के ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय व जीवनशाह पर सिल्वर प्लाजा मार्केट में स्थित सिटी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। फार्म वितरण व भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। फार्म सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसमें प्रतिभाग के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष तय की गई है। इस संबंध किसी भी प्रकार की जानकारी फोन नंबर 09675201454 पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा अमर उजाला के ललितपुर कार्यालय में भी फार्मों का वितरण 15 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed