फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women suspiciously found hanging

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
women suspiciously found hanging
थाना प्रेेमनगर अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी प्रेमप्रकाश ने अपनी पुुत्री पूजा यादव की शादी छह माह पहले इलाके में रहने वाले कमल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। इसके चलते दोनाें के बीच विवाद होने लगा। बृहस्पतिवार दोपहर पूजा के पिता को उसके फांसी पर लटकने की सूचना ससुरालियों से मिली। परिजनों का आरोप है कि जैसे ही सभी लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसे फंदे से उतार लिया गया था। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया। सूचना पाकर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजन थाने पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।   सुसाडड नोट ने पुुलिस को उलझाया मृतका ने जिस कमरे में फांसी लगाई, वहां से पुलिस को सुसाइड भी मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि पति से बहुत प्यार करते हैं, मैं फांसी लगाने जा रही हूं। पति को परेशान न किया जाए। परिजनों का कहना है कि राइटिंग उनकी पुत्री की नहीं है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुुपुर्दगी में लिया है। अब उसे लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed