फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women safety railway campain start my saheli start

ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मेरी सहेली’अभियान शुरू

Sun, 01 Nov 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Women safety railway campain start my saheli start
झांसी। ट्रेनों में महिला यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने ‘मेरी सहेली’ अभियान शुरू किया है। इसके जरिए महिला यात्रियों की सफर से संबंधित पूरी जानकारी रखी जा रही है।साथ ही उनकी समस्या को दूर करने के लिए महिला सुरक्षाकर्मी निगरानी भी कर रही हैं। अभियान में 121 सुरक्षा कर्मियों की 27 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के अभियान के तहत झांसी मंडल से चलने वाली आठ व स्टेशन से गुजरने वाली 67 ट्रेनों में अकेले सफर कर रहीं महिला यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक युवा महिला आरपीएफ कर्मियों की टीम द्वारा महिला यात्रियों के साथ यात्रा के प्रारंभिक स्टेशनों पर बात की जाती है। इन महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों के बारे में बताया जाता है और कहा जाता है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधित कोई समस्या होने 182 डायल करें। रेल सुरक्षा बल टीम महिला यात्रिओं की सीट संख्या नोट करती है और उनकी रास्ते के स्टेशनों पर मॉनिटरिंग भी करती है। ट्रेन का ठहराव होने पर सुरक्षाकर्मी भी महिला यात्रियों के कोच और बर्थ पर जाकर महिला यात्रियों से बात करते हैं। गंतव्य स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल की टीमें चिह्नित महिला यात्रियों से फ ीडबैक भी एकत्र करती हैं। यात्रा के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी फीडबैक ले रहे हैं। पीआरओ मनोज कु मार सिंह ने बताया कि अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed