फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women gave impetus to BJP's victory chariot

महिलाओं ने दी भाजपा के विजय रथ को रफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women gave impetus to BJP's victory chariot
झांसी। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रफ्तार देने में महिलाओं की बड़ी भूमिका रही। माना जा रहा है कि सरकार ‘आधी आबादी’ को सुरक्षा का अहसास कराने में कामयाब रही। साथ ही उज्ज्वला, राशन वितरण जैसी योजनाओं का भी भाजपा को लाभ मिला।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या 7,09,202 है। इनमें से 63.77 फीसदी यानी कि 4,52,232 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद से ही जो रुझान सामने आ रहे थे उनमें महिला मतदाताओं का बड़ा वर्ग भाजपा के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा था। चुनावी नतीजों में भी इसकी स्पष्ट झलक देखने को मिली। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने चारों सीटों पर पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार कहीं अधिक वोटों से जीत हासिल की। इसकी बड़ी वजह भाजपा की उज्ज्वला व राशन वितरण जैसी योजनाएं मानी जा रही हैं, जो कि सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी रहीं। इतना ही नहीं, भाजपा मिशन शक्ति जैसी अभियानों के जरिये महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराने में भी कामयाब रही।
विज्ञापन

विधानसभा महिला मतदाता मतदान किया प्रतिशत
बबीना 155726 107013 70.55
झांसी नगर 195888 112162 59.60
मऊरानीपुर 194190 126129 66.69
गरौठा 163398 106928 66.89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed