फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women gangrape increase now some doing government

महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध, अब तो कुछ करो सरकार

Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women gangrape increase now some doing government
हाथरस के 19 साल की दलित बेटी के साथ गेंग रेप व उसकी मौत के मामले को लेकर केंडिल जलाकर विरोध जताते भी?
झांसी। प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों को लेकर मंगलवार को सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हाथरस के चंदपा क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद लोगों में उबाल नजर आ रहा है। मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस नेताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से झलकारी बाई चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। महिला और बाल अपराध में प्रदेश अव्वल है। हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मौत से साबित है कि प्रदेश सरकार अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इसमें सरकार से जुड़े लोग शामिल हैं, इसलिए सब चुप्पी साधे हैं। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र रेजा, राजेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र शर्मा, डॉ. विजय भारद्वाज, इम्तियाज हुसैन, राहुल रिछारिया, प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र भदौरिया, शमीम शेख, मजहर अली, अनिल रिछारिया, प्रभा पाल, मीना आर्या, सरला भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं झलकारी बाई चौराहे पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने कैंडल जलाकर गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मौनी शाक्या, अनूप कुमार, चंद्रदत्त गौतम, गौतम असईया, अजय शाक्या, जितेंद्र अहिरवार, अजय गौतम, विशाल आनंद, गौरव, संदीप, विशाल रायकवार, हेंमत राज मौजूद रहे। नगर निगम में उत्तर प्रदेशीय सफ ाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में सफ ाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोगों ने नगर मजिस्ट्रेट को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये का आर्थिक मदद देने की मांग की। इस मौके पर कुंदन लाल, मुन्नालाल, कैलाश ड्रेसर, सुभाष माते, सुरेश ठेकेदार, नरेश डागौर, रामजीशरण करौसिया, ओमप्रकाश बड़े, जितेंद्र आगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया के नेतृत्व में गैंगरेप पीड़िता को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही, हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर लखनलाल उस्ताद, विकास पहलवान, अशोक करौसिया, राजेश बाबा, श्याम बाबू मौजूद रहे। राष्ट्रीय मूलनिवासी अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपकर गैंगरेप पीड़िता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर देवेंद्र रतन, लक्ष्मीनारायण, कन्हैयालाल, मनीष नारायण, कुंज बिहारी यादव, बृजराज सिंह वंशकार, सुमित वाल्मिकी मौजूद रहे।

--------
पुलिस से हुई नोंकझोंक
कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से इलाइट चौराहे तक कांग्रेसी जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बीच में जुलूस को रोक दिया। इसका पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया। बाद में पुलिस ने झलकारी बाई चौराहे तक जाने की अनुमति दी।

हाथरस के चंदपा थाना 19 साल की दलित बेटी के साथ गैंग रेप के बाद हुई  उसकी  मौत के मामले को लेकर केंडिल म

हाथरस के चंदपा थाना 19 साल की दलित बेटी के साथ गैंग रेप के बाद हुई उसकी मौत के मामले को लेकर केंडिल म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed