फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women died In accident

बंदर को बचाने में आपे पलटा, महिला की मौत

Wed, 28 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
women died In accident
झांसी। बरुआसागर थानांतर्गत नोट घाट के पास मंगलवार की दोपहर बंदर को बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाने पर आपे असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज ेमें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुरुसरांय थानांतर्गत गांव भसने निवासी पूरन की पत्नी विद्या (50) को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराने पर जब बुखार नहीं उतरा तो परिवार की सोमा (45) पत्नी धनश्याम, संतोष (27) पुत्र भगवान दास और शांति (40) पत्नी धनप्रसाद उसे मेडिकल कालेज में दिखाने के लिए आपे में बैठकर घर से निकले। रास्ते में नोट घाट के पास आपे के सामने सड़क पर एकाएक छलांग लगाकर बंदर आ गया।
विज्ञापन


चालक ने बंदर को बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाया, जिससे आपे असंतुलित होकर पलट गया। हादसा होते ही आपे के अंदर फंसे लोगों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपे से लोगों को बाहर निकाला मगर तब तक विद्या की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed