फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women became block chiefs, husbands and relatives were laden with flowers

ब्लॉक प्रमख बनी थीं महिलाएं, फूलों से लदे थे पति और परिजन

Sun, 11 Jul 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women became block chiefs, husbands and relatives were laden with flowers
झांसी। ब्लॉक प्रमुख की जिले की आधे से ज्यादा सीटों पर भले ही महिलाएं काबिज हो गईं हैं। लेकिन, एक-दो को छोड़ दिया जाए, तो बाकी सभी पति या परिवार की राजनीति के भरोसे पर इस मुकाम तक पहुंची हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जीत दर्ज करने के बाद प्रमाण पत्र लेने पहुंची महिलाएं एक और सिमटी सी खड़ी रहीं, जबकि उनके पति व परिजन फूल-मालाओं से लदे नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम कलक्ट्रेट में अपना जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंची ज्यादातर महिला ब्लॉक प्रमुख अपने चेहरे को घूंघट की ओट में छिपाए रहीं। इतना ही नहीं, जीत की बधाई व हार-माला उनके पति या परिवार के अन्य सदस्य ही पहनते नजर आए। ये महिलाएं दूर खड़ी होकर ये सब देखती रहीं। वे ये तक नहीं बता पा रहीं थीं कि आगे उन्हें क्या करना है। ज्यादा सवाल पूछने पर वे पति या साथ आए परिजनों की ओर देखती नजर आईं। परिजन भी उन्हें पीछे कर खुद आगे बढ़कर मीडिया से बातचीत करते रहे। इन महिलाओं की भूमिका प्रमाण पत्र लेने की औपचारिकता भर तक सीमित रही। इस दौरान भी वे बेहद सहमी से बनी रहीं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ब्लॉक प्रमुखी का कामकाज भी उनके परिवार के लोग ही चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed