{"_id":"5ef390848ebc3e4337590ff1","slug":"women-and-child-checking-corona-jhansi-news-jhs169868876","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय गृह के बच्चों और महिलाओं की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय गृह के बच्चों और महिलाओं की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : ?????? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कानपुर के संवासिनी गृह में सत्तावन संवासिनियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद जिले में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। महानगर में संचालित दोनों आश्रय गृहों में रह रहे सभी बच्चों और महिलाओं की कोरोना जांच कराई जाएगी।
महानगर में दो आश्रय गृह संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें लावारिस बच्चों व निराश्रित बच्चों को रखा जाता है। खातीबाबा स्थित सेंट ज्यूड फाउंडलिंग होम में वर्तमान में 50 बच्चे हैं, जबकि सिविल लाइन स्थित मदर टेरेसा आश्रम में 25 बच्चे व 42 निराश्रित महिलाएं हैं। कानपुर के संवासिनी गृह में एक साथ 57 संवासिनियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों आश्रय गृहों में पहुंचकर बच्चों व महिलाओं की जांच की, इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। लेकिन, अब एहतियातन सभी बच्चों व महिलाओं का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने बताया कि आश्रय स्थलों पर मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भी दी जा रही है। इसके अलावा एहतियातन सभी की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। हालांकि, अब तक इस महामारी के लक्षण किसी में भी नहीं पाए गए हैं।