फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman most role in devlopment of nation and home

राष्ट्र व घर के विकास में अहम भूमिका है महिलाओं की

Sat, 06 Apr 2019 12:52 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
woman most role in devlopment of nation and home
aprajita 100 miliun smiles - फोटो : amarujala
झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सिद्धेश्वर माउंटेन पब्लिक स्कूल में शिक्षक - शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों व आम नागरिकों ने मतदान करने का संकल्प लिया। महिला सशक्तीकरण के लिए अपराजिता के शपथ पत्र भरे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आधी आबादी की भूमिका राष्ट्र और घर के विकास में अहम है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद के सहयोग से हुए कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर राजीव शर्मा ने कहा कि आज के नौजवान मतदान क ो लेकर जागरूक हों। स्वयं वोट करें और अपने घर के आस पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। परिषद के जिलाध्यक्ष दीपक कश्यप ने कहा कि मतदान से हम अपना योग्य प्रत्याशी चुन सकते हैं, जो राष्ट्र के विकास के लिए अहम है। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज आराधना शर्मा, रीतेश वैश्य, भावना रायकवार, सुनील दुबे, नीता शर्मा, अनिल चौरसिया, गीता सक्सेना, संगीता सिंह, राहुल यादव, राशिद खान, अर्चना शर्मा, प्रतिभा कुलकर्णी आदि ने महिलाओं व बालिकाओं की प्रगति व मतदान के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया और अपराजिता के 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 35 शपथ पत्र भरे।
विज्ञापन


सभी को अपना वोट डालने जाना चाहिए। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। इस फर्ज को निभाने के लिए जरूर मतदान केंद्र तक जाएं।
भावना रायकवार, बड़ागांव गेट  बाहर

मतदान का प्रयोग निष्पक्षता के साथ करना चाहिए। केवल अपने घर - परिवार तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।
आराधना शर्मा, मानिक चौक

महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। इससे जुड़कर हम अपने में गर्व महसूस कर रहे हैं।
सुमित द्विवेदी,  ब्रह्म नगर

अपने वोट का सही इस्तेमाल कर अच्छी सरकार बनाना चाहिए। वोट करना प्रत्येक व्यक्ति का सर्वोपरि कर्तव्य है। इसे निभाए।
अनिल चौरसिया निवासी आईटीआई क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed