फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Without permision party do after that report

बिना अनुमति नए साल की पार्टी की तो होगी एफआईआर

Wed, 30 Dec 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Without permision party do after that report
झांसी। कोरोना संक्रमण के बीच बिना अनुमति नए साल की पार्टी करने वालों पर पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। जिले में अब तक किसी ने भी पार्टी की अनुमति नहीं ली है। ऐसे में आबकारी व पुलिस टीम चेकिंग करेगी। 31 दिसंबर की रात सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। पकड़े जाने पर पूरी रात हवालात में कटेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच ही नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नए साल का स्वागत का जश्न करने वालों पर पुलिस की निगाह रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सादे कपड़े में भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। पुलिस की निगाह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले व हुड़दंग करने वाले रहेंगे।
विज्ञापन

महानगर के इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, बस स्टैंड, सीपरी बाजार पुल के नीचे, चित्रा चौराहा, बीकेडी चौराहा व खंडेराव गेट पर पुलिस ब्रीथ एनालाइजर(शराब चेकिंग यंत्र) लगाकर चेकिंग करेगी। टुन्न मिलने पर थाने लाया जाएगा। जहां नशा उतरने के बाद सुबह छोड़ा जाएगा। एसएसपी दिनेेश कुमार पी ने बताया कि पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महानगर के कुछ प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। जहां बाइकर्स के स्टंट करने का अंदेशा रहता है। इन स्थानों पर भी पुलिस टीम गश्त करेगी। बाइकर्स स्टंट करते मिलने पर कार्रवाई के साथ गाड़ी भी सीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने भी नहीं मांगी पार्टी की अनुमति
जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल ने बताया कि अबतक किसी ने भी पार्टी की अनुमति नहीं ली है। बिना अनुमति नए वर्ष में पार्टी व किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। इसके लिए छह टीमें गठित की गई हैं। पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed