{"_id":"3930c38a1d39f2f2d312fbee1ea971ba","slug":"withdraw-results-up-to-thirty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में तीस तक निकालें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में तीस तक निकालें रिजल्ट
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस कोर्सों के परीक्षा के परिणाम विभागाध्यक्षों/ समन्वयकों को 30 जून तक हर हाल में निकालने होंगे। यह निर्देश कुलपति द्वारा जारी किए गए हैं।
सत्र नियमितीकरण के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है। इसलिए बीयू ने प्रदेश में सबसे पहले संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक व परास्नातक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी नियम को बीयू कैंपस कोर्सों में भी लागू करना चाहता है। मौजूद समय तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में करीब-करीब 90 प्रतिशत कोर्सों की परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी हैं।
कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने परीक्षाएं पूर्ण करा चुके सभी विभाग प्रमुखों को 30 जून तक परीक्षा परिणाम निकालने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही वीसी ने विभिन्न कोर्सों में अध्ययनरत/ पूर्व प्रवेशित छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के फॉर्म 30 जुलाई तक जमा करने के निर्देश दिए हैं। विभागाध्यक्षों/ समन्वयकों को 15 से 21 जुलाई तक छात्रवृत्ति फॉर्म भरवाकर जांच हेतु छात्रवृत्ति सेल में भिजवाने होंगे। इस दौरान कोई भी त्रुटि मिलने पर सेल वापस विभाग प्रमुख को फॉर्म वापस भेज देगी। विभाग प्रमुख को गलती सुधारने के बाद पुन: सेल को फॉर्म भेजना होगा।