फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wine overrating

शराब की ओवर रेटिंग हो तो घुमाएं फोन

Sat, 13 Jun 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी Updated Sat, 13 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शराब व बीयर विक्रेता धड़ल्ले से ओवर रेटिंग कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने शराब की सभी दुकानों पर विभागीय नंबर डिस्प्ले करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन



शराब कारोबार ओवररेटिंग की चपेट में है। जिले में खुलेआम अंग्रेजी शराब, बीयर व देसी शराब की तय से अधिक कीमत वसूली जा रही है। अंग्रेजी शराब के क्वार्टर की निर्धारित से 15 से 25 रुपये, देसी पर भी तीन से सात तथा बीयर की बोतल /केन के 20 से 25 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। मई माह में आबकारी विभाग ने जिले की 25 दुकानों में ओवर रेटिंग पकड़ी है। लेकिन, अब इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने बीयर, अंग्रेजी व देसी की सभी दुकानों, बार व मॉडल शॉप पर संबंधित क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी के नंबर डिस्प्ले करने के निर्देश दिए हैं। यह नंबर दुकानों के बाहर मोटे अक्षरों में डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



मालूम हो कि पूर्व में भी आबकारी विभाग द्वारा यह निर्देश जारी किए गए थे, परंतु ज्यादातर दुकानों पर अब नंबर नजर नहीं आते हैं। लेकिन, अब इस बार इसका सख्ती से पालन कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed