फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will mix in soil trended on social media

Jhansi: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ मिट्टी में मिला दूंगा, टि्वटर और फेसबुक पर रही मीम्स की बाढ़

Thu, 13 Apr 2023 10:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 10:20 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया। जैसे ही यह खबर फैली तो सोशल मीडिया पर हैशटैग एनकांउटर ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन
Will mix in soil trended on social media
असद एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ। ट्विटर और फेसबुक पर हैशटैग मिट्टी में मिला दूंगा और हैशटैग एनकाउंटर के मीम्स और पोस्ट की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने यूपी एसटीएफ की कार्रवाई की सराहना की। इस दौरान हैशटैग मिट्टी में मिला दिया के पोस्ट भी खूब किए गए।

विज्ञापन

 

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी के पारीछा बांध के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जैसे ही यह खबर फैली तो सोशल मीडिया पर हैशटैग एनकांउटर ट्रेंड करने लगा। एनकाउंटर के एक घंटे बाद ही इस हैशटैग से 50 के (हजार) ट्वीट हो गए। इसके साथ ही हैशटैग मिट्टी में मिला दूंगा भी ट्रेंडिंग में आ गया। 

विज्ञापन

 


इस हैशटैग के 22 के (हजार) से ज्यादा ट्वीट घंटे भर में हो गए। यूजर्स ने लिखा कि जो कहता हूं.. करता हूं- मिट्टी में मिला दिया। एक और यूजर ने पोस्ट किया कि सब कार पलटने का इंतजार कर रहे थे, इधर बाइक पलट गई। इसके साथ ही नो जेल, नो बेल का मीम भी खूब शेयर होता रहा। फेसबुक पर भी पोस्ट की बाढ़ रही। यहां भी यूजर मिट्टी में मिला दिया के पोस्ट करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैशटैग हुए ट्रेंड

उमेश पाल- 30 के (हजार), अतीक अहमद- 26 के (हजार), असद अहमद- 54.5 के (हजार), विकास दुबे- 3156 के (हजार), गुड्डू मुस्लिम- नौ हजार, राजू पाल, योगी आदित्यनाथ, गुलाम मोहम्मद, माफिया, बाबा, माफिया डॉन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed