{"_id":"7ca864751ed9ab391606e6fef4d0b28d","slug":"will-inspire-talented-skills-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनरमंदों को प्रेरित करेगी ‘हुनर एक्सप्रेस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनरमंदों को प्रेरित करेगी ‘हुनर एक्सप्रेस’
ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लोगों में छिपे उनके हुनर को जगाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की हुनर एक्सप्रेस सोमवार को वीरांगना की नगरी में आ रही है। मध्यप्रदेश में लोगों को जागरूक करने के बाद झांसी से यह टीम सोमवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर 25 जिलों में भ्रमण करेगी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के तहत इस टीम को भेजा है।
राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार ने सितंबर माह में हुनर एक्सप्रेस मोबाइल वेन शुरू की थी। दिसंबर माह तक यह गाड़ी देश के 125 जिलों में घूम कर वहां के लोगों को उनके हुनर के प्रति जागरूक करेगी।
छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, गोवा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश होते हुए सोमवार को हुनर एक्सप्रेस झांसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। सोमवार को नगर निगम परिसर में सुबह नौ बजे महापौर किरन राजू बुकसेलर इसका उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि उद्घाटन के बाद टीम सीधे चिरगांव पहुंचेगी, जहां मुख्य बस स्टैंड रामनगर तिराहा में लोगों को जागरूक करेगी। इसके बाद बड़ागांव रामलीला मैदान में जागरूकता कार्यक्रम होगा। यहां से टीम शहर में आकर मेडिकल कॉलेज, तालपुरा, शिवाजी नगर, बीकेडी चौराहा, सदर बाजार में लोगों को जागरूक करती हुई जीआईसी पहुंचेगी।
मंगलवार को टीम बंगरा पहुंचेगी, जहां बस स्टैंड और साप्ताहिक हाट में लोगों को जागरूक करेगी। यहां से गुरसरांय जाकर बस स्टैंड और गरौठा चौराहे पर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गुरसरांय से टीम मऊरानीपुर आएगी और मोती होटल के पास, जलविहार ग्राउंड, दमेले ग्राउंड के पास लोगों को उनका हुनर बताएगी। झांसी में प्रस्तुति के बाद टीम कानपुर के लिए रवाना होगी और उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बनारस, जौनपुर समेत प्रदेश के 25 जिलों में जागरूकता अभियान चलाएगी। उत्तर प्रदेश के बाद टीम बिहार रवाना होगी।