फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will give 'shape' to BIDA, young professionals and consultants will be deployed soon

Jhansi News: बीडा को देंगे ‘आकार’, जल्द तैनात होंगे युवा पेशेवर और सलाहकार

Wed, 14 Feb 2024 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Will give 'shape' to BIDA, young professionals and consultants will be deployed soon
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बीडा में नीति आयोग की तर्ज पर आईआईटी और आईआईएम से पढ़ चुके युवा पेशेवर और सलाहकार की तैनाती की जाएगी। बीडा प्रदेश का पहला प्राधिकरण होगा, जो ऐसा करेगा। इसमें अर्बन प्लानर से लेकर लीगल एक्सपर्ट तक होंगे, जो कि बीडा के गठन में मदद करेंगे। एक-दो दिन में साक्षात्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
बीडा को विश्व स्तरीय शहर की तरह विकसित करना है। इसके लिए साबरमती रिवर फ्रंट के चेयरमैन केशव वर्मा अपनी टीम के साथ पिछले दिनों झांसी आए थे। उन्होंने ही आईआईटी और आईआईएम से पढ़ चुके सलाहकार रखने का सुझाव दिया था। बीडा प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया तेज कर दी है। सीनियर अर्बन प्लानर के नेतृत्व में अर्बन प्लानर और दो जूनियर प्लानर की तैनाती की जाएगी। ये बीडा के गठन को लेकर अहम सुझाव देंगे। जैसे कि गैस पाइपलाइन, पानी की लाइन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कहां और कैसे बनाना है। वहीं, मौजूदा समय में बाजार और कंपनियों की क्या मांग है और उनको पूरी करने के लिए दो इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एंड मार्केट रिसर्च कंसल्टेंट रखे जाएंगे। रियायती दरों पर गुणवत्ता युक्त सामान की उपलब्धता के लिए दो वित्त विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। बीडा में यूनिट लगाने के लिए कंपनियों को आकर्षित करने की जिम्मेदारी इन्वेस्टमेंट प्लानर की होगी।
विज्ञापन



इन पदों पर भी होगी तैनाती
बीडा में आईसीटी एक्सपर्ट, लीगल एक्सपर्ट, अर्बन इकोनॉमिस्ट, सिविल इंजीनियर वाटर रिर्सोस, सिविल इंजीनियर ट्रांसपोर्टेशन, कम्यूनिकेशन एक्सपर्ट, लैंडस्केप आर्किटेक्ट, इन्वायरमेंट एक्सपर्ट के लिए भी कंसल्टेंट की तैनाती की जाएगी। कंसल्टेंट की तैनाती पर बीडा कम से कम 70 हजार और अधिकतम 3.3 लाख प्रतिमाह मानदेय देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
बीडा में आईआईटी, आईआईएम, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट या इन्हीं के समकक्ष राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से पढ़े विशेषज्ञों और यंग प्रोफेशनल की बतौर कंसल्टेंट की तैनाती की जाएगी। इसके लिए पोर्टल शुरू किया जा रहा है। आवेदन के लिए एक-दो दिन में लिंक जारी कर दिया जाएगा। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ, बीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed