फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife went to temple to wish for long life husband committed suicide at home in jhansi

यूपी : पत्नी लंबी उम्र की कामना करने गई थी मंदिर, पति ने घर में लगा ली फांसी, पुलिस बोली...

Mon, 12 Apr 2021 11:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Apr 2021 11:51 PM IST
सार

एक व्यवसायी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस वक्त किराना व्यवसायी की पत्नी उसकी लंबी उम्र की कामना करने मंदिर गई थी। 

विज्ञापन
Wife went to temple to wish for long life husband committed suicide at home in jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट कस्बे के चौबयाना निवासी एक व्यवसायी ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस वक्त किराना व्यवसायी की पत्नी उसकी लंबी उम्र की कामना करने मंदिर गई थी। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उधार में दिया गया पैसा उसे वापस नहीं दे रहे थे। इसी को लेकर वह परेशान था। वहीं, घटना के बारे में लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


नगर में स्टेट बैंक के समीप रहने वाले प्रमोद कुमार गुप्ता (45) पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ गुप्ता पहले अनाज खरीद का कारोबार करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने अनाज खरीद का काम छोड़ कर किराने की दुकान खोल ली थी। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने कमरे में पंखे पर फं दा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उस वक्त उनकी पत्नी सोमवती अमावस्या पर पति की लंबी उम्र की कामना करने मंदिर गई थी। जैसे ही पत्नी को इस बात की जानकारी हुई वह बेसुध हो गई। 

उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से की गई जानकारी के आधार पर व्यवसायी ने मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed