{"_id":"6554d74205e1ec53c1040256","slug":"wife-put-his-wife-at-stake-in-gambling-in-jhansi-2023-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुए में जोरू को दांव पर लगाया: कर्ज चुकाने की रखी शर्त, दोस्तों ने एक रात के लिए मांगी पत्नी, पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए में जोरू को दांव पर लगाया: कर्ज चुकाने की रखी शर्त, दोस्तों ने एक रात के लिए मांगी पत्नी, पुलिस करेगी जांच
Wed, 15 Nov 2023 08:06 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 15 Nov 2023 08:06 PM IST
सार
झांसी में एक पति ने जुए में हारे तीन हजार रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए एक रात के लिए अपनी पत्नी का सौदा कर दिया। यह सौदा अपने दो दोस्तों से किया। जिसके बाद पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
एक रात के लिए पत्नी का सौदा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊरानीपुर थाना इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जुए में हारे तीन हजार रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए एक व्यक्ति ने एक रात के लिए अपनी पत्नी का सौदा अपने दो दोस्तों से कर दिया। इसके बाद वह पत्नी पर दोस्तों के पास जाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी के विरोध करने पर उसका उत्पीड़न भी करने लगा। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मऊरानीपुर के एक गांव का युवक जुआ खेलने का आदी है। पिछले दिनों उसने अपने दो दोस्तों से जुआ खेलने के लिए तीन हजार रुपये उधार लिए थे। वह यह रकम जुए में हार गया। दोस्त उस पर ब्याज समेत रकम लौटाने का दबाव बनाने लगे। रकम न लौटाने पर उन्होंने एक रात के लिए पत्नी को उनके पास भेजने की शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर वह उसका कर्ज माफ कर देंगे। इस पर युवक राजी हो गया।
विज्ञापन
पत्नी को जब यह बात पता चली तो वह भड़क गई। लेकिन, पति उस पर दोस्तों के पास दबाव बनाने लगा। न मानने पर युवक ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं, 13 नवंबर को पत्नी को ले जाने के लिए उसके दोस्त भी घर पहुंच गए। उन्होंने जमकर गाली-गलौज भी की। इसकी जानकारी जब परिवार के अन्य लोगों को लगी तो वे महिला को लेकर मऊरानीपुर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
महिला को ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि गांव के दबंग किस्म के दो लोग जुआ खिलाते हैं। वह कई परिवारों को बर्बाद कर चुके हैं। जुए के लिए वह ब्याज पर भी पैसा देते हैं। एक हजार रुपये पर वह 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज वसूल करते हैं।
महिला ने बताया कि जुए का तीन हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए पति ने जुआ खिलाने वाले दो दोस्तों से एक रात के लिए तीन हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया। बात न मानने पर पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।