फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wife died in road accident, husbend and dauhter injured

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व बच्ची घायल

Sun, 25 Aug 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
wife died in road accident, husbend and dauhter injured
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व बच्ची घायल
विज्ञापन

झांसी। शिवपुरी हाइवे पर सिकंदरा गांव के पास बाइक सवार दंपति व बच्ची को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पत्नी की मौत हो गई। जबकि, पति व बच्ची का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

दतिया के पसरा गांव निवासी कल्लू यादव अपनी पत्नी रूबी (22) व तीन माह की बच्ची के साथ दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव स्थित ससुराल गए थे। शनिवार सुबह तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी शिवपुरी मार्ग पर सिकंदरा तिराहा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले ही रूबी ने दम तोड़ दिया, जबकि पति व बच्ची को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed