फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When caught stealing electricity meter reader Npenge

बिजली चोरी पकड़ी गई तो नपेंगे मीटर रीडर

Wed, 21 Sep 2016 12:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 21 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
When caught stealing electricity meter reader Npenge
बिजली चोरी पकड़ी गई तो नपेंगे मीटर रीडर - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

बिजली विभाग का मानना है कि बिना रीडर की सहमति या जानकारी के बिजली की चोरी करना संभव नहीं है। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने ठेका कंपनी महालक्ष्मी को चेतावनी दी है कि यदि कहीं बिजली चोरी पकड़ी गई, तो उस क्षेत्र के मीटर रीडर को हटा दिया जाएगा।
महानगर में 95 हजार घरों में बिजली के कनेक्शन हैं, जिनकी रीडिंग लेकर बिल बनाने के लिए महालक्ष्मी कंपनी ने 55 मीटर रीडरों को लगा रखा है। विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक महानगर में साठ हजार उपभोक्ताओं के मीटर घर के बाहर लगाने और साठ प्रतिशत क्षेत्र में एरियर बंच कंडक्टर बिछाने के बाद भी बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी के लिए कई तरकीबें अपनाई जा रही हैं। मीटर से ठीक पहले केबल में कट लगाकर, समानांतर केबल डालकर, मीटर का डिस्प्ले खराब करके, रिमोट लगाकर, मीटर धीमा करके, काले मीटर का इस्तेमाल बिजली चोरी हो रही है। यही कारण है कि तमाम कोशिश के बावजूद अभी भी 25 फीसदी लाइन लॉस है। यानी कुछ खपत का चौथाई हिस्सा तकनीकी खराबी और बिजली चोरी में जाया हो रहा है। विद्युत अधिकारियों का मानना है कि मीटर रीडर को बिजली चोरी की जानकारी होती है। उसे पता होता है कि कहां, किस तरह और कौन उपभोक्ता कितनी बिजली चोरी कर रहा है। इसके पीछे सुविधा शुल्क का खेल चलता है और इसी कारण मीटर रीडर बिजली चोरी की अनदेखी कर देते हैं। अगर मीटर रीडर साथ दें तो बिजली चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

अब बिजली विभाग के अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। वे अपने स्तर से बिजली चोरों पर नजर रखें हैं और पकड़ भी रहे हैं। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। बिजली चोरी के कई मामले पकड़े भी गए हैं। अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता ने महालक्ष्मी कंपनी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने मीटर रीडरों केे जरिए बिजली चोरों की  सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed