फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   We have vision, so per capita income increased in the state

हमारे पास विजन, इसलिए प्रदेश में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय

Mon, 14 Feb 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
We have vision, so per capita income increased in the state
झांसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निजी होटल में व्यापारियों के साथ संवाद कर कहा कि हमारे पास विजन है, इसलिए प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। बोले कि लोगों से दो रुपये प्रति किलो गोबर खरीदकर उससे उत्पाद बनाए हैं। कहा कि पूरे देश में मंदी है लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं है। इस दौरान व्यापारियों ने उनसे संवाद भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना काल में भी हमने उद्योग बंद नहीं होने दिया। रजिस्ट्री फीस में भी 40 फीसदी तक की कमी की है। इस वजह से कोरोना काल में डेढ़ गुना रजिस्ट्री फीस सरकार को ज्यादा मिली है। यानी कि सरकार को 1100 करोड़ की जगह 1600 करोड़ मिले हैं। 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, वो भी समर्थन मूल्य पर लगातार तीन साल तक। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने सीएम से कहा कि ऑनलाइन व्यापार छोटे व्यापारियों के हित में नहीं है। इस पर आपका क्या विचार है। तो सीएम ने कहा कि यदि आपको सही नहीं लगता है तो सरकार पर इसको लेकर दबाव बनना चाहिए। राजीव बब्बर ने पूछा कि रियल एस्टेट में सरकार को कई तरह के कर देने पड़ते हैं। इस पर सीएम ने छत्तीसगढ़ में दी जाने वाली रियायतों के बारे में बताया। हैप्पी चावला ने ट्रांसपोर्टर की समस्याओं को उठाया तो कांग्रेस नेता नीता अग्रवाल ने पूछा कि यदि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को छत्तीसगढ़ जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस पर बघेल बोले कि यहां की प्रभारी तो प्रियंका गांधी हैं। इसलिए और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस से सदर प्रत्याशी राहुल रिछारिया, बबीना से प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी, बृजेंद्र व्यास, पर्यवेक्षक रघुवीर संधु, बरखार मलिक, बलवान सिंह यादव, मनोज गुप्ता, नरेश चंद्र बिलाटिया, विवेक वाजपेयी, राजेंद्र सिंह यादव, आकांक्षा रिछारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

किले पहुंचकर रानी को दी पुष्पांजलि
भूपेश बघेल रविवार की शाम को रानी लक्ष्मीबाई के किले पर भी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महारानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि दी। इसके अलावा जहां से रानी किले से कूदी थीं, उस जगह को भी देखा। बाद में गुलाम गौस खां, मोती बाई और खुदा बक्श की समाधि पर भी फूल चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed