फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water on railway track, train movement disturbed for five hours

पटरियों पर भरा पानी, पांच घंटे ठप रहा रेल यातायात

Sat, 17 Aug 2019 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
water on railway track, train movement disturbed for five hours
पटरियों पर भरा पानी, पांच घंटे ठप रहा रेल यातायात
विज्ञापन

झांसी/ ललितपुर। दिल्ली - मुंबई मुख्य ट्रैक पर ललितपुर सेक्शन के धौर्रा और मोहासा स्टेशन के बीच पटरियों पर पानी भरने से बृहस्पतिवार को पांच घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात ठप रहा। बाद में ट्रेनों को धीमी रफ्तार से गुजारा गया। इससे 10 से ज्यादा ट्रेनें लेट हो गईं। इसकी वजह से रक्षाबंधन पर घर जा रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
रेल मंडल के ललितपुर सेक्शन के धौर्रा व मोहासा स्टेशनों के बीच किलोमीटर नंबर 1008/7 पर एक पहाड़ी को काटकर बीच से पटरी निकाली गई है। 15 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान पहाड़ी के एक तरफ ऊपर से पानी की धार पटरियों पर आकर गिरने लगी। इससे पटरियों पर पानी भर गया। तभी सुबह 8.30 बजे इटारसी-झांसी पैसेंजर मौके पर पहुंच गई। चालक ने पटरी पर पानी भरा देख ट्रेन को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया। इससे डाउन ट्रैक का यातायात ठप पड़ गया। पैसेंजर के पीछे दौड़ रही समता एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनें धौर्रा, जाखलौन, आगासौद, बीना व अन्य अलग- अलग स्टेशनों पर खड़ी हो र्गइं। इधर, यातायात ठप होने की खबर से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ललितपुर के यातायात निरीक्षक बीके चतुर्वेदी, रेल पथ निरीक्षक व अन्य अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मशीन की मदद से पानी की धार को दूसरी तरफ मोड़ा गया, तब कहीं जाकर पटरियों से धीरे- धीरे कम हो सका। कर्मचारियों ने पानी कम होने पर पटरियों के नीचे गिट्टी व मिट्टी की जांच की। जांच के बाद दोपहर 1.30 बजे से ट्रेनों को धीमी गति से आगे बढ़ाना शुरू किया गया। दोपहर ढाई बजे के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

इससे बीना से ललितपुर और झांसी की तरफ आ रही विशाखापटनम से नई दिल्ली जाने वाली समता एक्सप्रेस, भोपाल से खजुराहो जाने वाली महामना एक्सप्रेस, विलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापटनम से निजामुद्दीन जाने वाली एसी एक्सप्रेस, तिरुपति से नई दिल्ली जाने वाली एपी संपर्क क्रांति, मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली पंजाब मेल, पुणे से जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, चेन्नई से जम्मूतवी जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस, उद्योगकर्मी एक्सप्रेस चार से छह घंटे तक लेट हो गई। इससे मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed