फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water crisis: Bringing water from a kilometer away

जल संकट : एक किलोमीटर दूर से ढोकर ला रहे हैं पानी

Sun, 11 Jul 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Water crisis: Bringing water from a kilometer away
झांसी। महानगर के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी इलाके में लगे सभी हैंडपंप सूख गए हैं। इलाके में पानी की पाइपलाइन भी नहीं हैं। जल संस्थान की ओर से पानी के टैंकरों से भी आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे यहां जल संकट खड़ा हो गया है। लोगों को पीने के पानी के लिए एक किलोमीटर की दूरी तय प्रेमनगर मुक्तिधाम के पास लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इलाके में लगभग एक हजार से अधिक आबादी निवास करतीं है। गर्मी में तेजी होते ही इलाके में भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे क्षेत्र में लगे सभी सरकारी व निजी हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर देने से क्षेत्र में पानी की किल्लत हो गई है। इलाके में पानी की पाइपलाइन नहीं होने के कारण समस्या और भी विकराल हो गई है। पीने के पानी के लिए लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय कर प्रेमनगर मुक्तिधाम के पास लगे हैंडपंप तक जाना पड़ता है। जल संस्थान से टैंकरों की आपूर्ति के लिए कई बार गुहार लगाई गई है। लेकिन अफसरों द्वारा अनदेखी कर दी गई है।
विज्ञापन

इलाके की सभी बोरिंग पूरी तरह से सूख जाने से पानी की काफी किल्लत हो गई है। एक किलोमीटर दूर स्थित मरघट के पास से पानी लाना पड़ रहा है। इस्लाम, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से टैंकरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। निजी टैंकरों से पानी लेना पड़ रहा है। जो काफी महंगी दर पर मिल रहा हैं। नसीर, स्थानीय नागरिक
इस इलाके के अलावा आसपास के कई इलाकों में पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। जिससे पानी के लिए काफी दूर तक जाना पड़ रहा है। हिना, स्थानीय नागरिक
पानी की पाइपलाइन डलवाने के लिए कई बार अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा चुके थे। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। शबीना, स्थानीय नागरिक
इस इलाके के लोगों के लिए पानी एक मिशन हो गया है। इलाके के अधिकांश लोग पानी के इंतजाम में ही अपना पूरा वक्त गुजार देते हैं। असलम, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed