फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water and electric supply

बिजली- पानी के लिए त्राहि- त्राहि

Wed, 09 Sep 2015 02:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 09 Sep 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
झांसी। धूप तल्ख जरूर है, मगर मौसम में नरमी आने के बाद भी विद्युत आपूर्ति पटरी पर लौटने के नाम नहीं ले रही है। शहर में तेरह से चौदह घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। शहरवासियों में बिजली- पानी को लेकर त्राहि- त्राहि मची हुई है। मंगलवार को रात में साढ़े आठ बजे बड़ागांव स्थित दुनारा 220 केवी सब स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण 132 केवी सर्किट फेल हो गया, इस कारण झांसी व ललितपुर जनपद की आपूर्ति 132 केवी के दूसरे सर्किट पर आकर टिक गई। शहर में अंधेरा पसर गया। इसके बाद सभी स्टेशनों को दो से तीन घंटे के अंतराल पर बिजली दी गई। यह सिलसिला रातभर बना रहा। कटौती के कारण लोगों को रात काटना मुश्किल भरा गया। मरम्मत कार्य बुधवार को होगा। 
विज्ञापन




बिजली की समस्या सुबह से ही शुरू हो गई थी।  मंगलवार को जेल चौराहा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ तक निर्धारित कटौती के बाद आपूर्ति चालू की गई। कुछ देर बाद ही पनकी कंट्रोल के आदेश पर दस बजे से बारह बजे तक ही अघोषित कटौती शुरू कर दी गई। बारह बजे आपूर्ति चालू हुई तो दो बजे तक ओवर लोडिंग के कारण बिजली आती जाती रही। अपराह्न दो बजे पनकी का दुबारा आदेश आ गया। इस कारण दो  से चार बजे तक की कटौती फिर शुरू हो गई। चार बजे से आधे घंटे बिजली आई, मगर ओवर लोडिंग के कारण सब स्टेशन से बिजली बंद कर दी गई। इसके बाद रात बारह बजे तक बिजली आने जाने का सिलसिला बना रहा। यही हाल  शहर के सभी सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों का बना रहा, जबकि मंगलवार को बाजार बंदी का दिन था। बिजली न आने से इनवर्टरों ने सभी छोड़ दिया, इस कारण लोग गर्मी से उबलते रहे। पिछले कई दिनों से बनी इस स्थिति के कारण लोगों के व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। विद्युत अफसर भी बिगड़ी इस व्यवस्था पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन




इधर, पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण पानी की टंकियां समय पर नहीं भर पा रही हैं। इस कारण जलापूर्ति का समय बिगड़ गया है। जिस समय लोगों के घरों में पानी आता है, उस समय बिजली गुल रहती है। ऐसे में लोग पानी संरक्षित कर नहीं रख पा रहे हैं। इसका सीधा असर लोगों की जिंदगियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों को सिंचाई के लिए अधिक बिजली दी जा रही है। इस कारण पनकी कंट्रोल के आदेश पर अघोषित कटौती का समय बढ़ गया है।’
राकेश कुमार गुप्ता
अधीक्षण अभियंता

सिविल लाइन क्षेत्र में नहीं सुधर रही जलापूर्ति
बबीना जल शोधन केंद्र से आने वाले पानी से जल निगम कालोनी में स्थित सिविल लाइन पानी की टंकी को भी भरा जाता है। अभी इस टंकी से संबंधित क्षेत्रों में सुबह नौ बजे व देर शाम आपूर्ति दी जाती थी। मगर जल निगम व जल संस्थान की अनदेखी के कारण पिछले बीस दिन से यह टंकी समय से नहीं भर पा रही है। परिणामस्वरूप सिविल लाइन, आफीसर्स कालोनी, जिलाधिकारी निवास, सर्किट हाउस, इलाइट आदि क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत समस्याओं को लेकर दिया धरना
झांसी। विद्युत समस्याओं को लेकर मंगलवार को ताबिश रजा एकता पीस कमेटी के तत्वावधान में मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय में धरना दिया गया। 



इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा नगर में लगाए जा रहे मीटर बेहद तेज भाग रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के बिल बढ़कर आ रहे हैं। विद्युत चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। विभाग घरों के बाहर मीटर लगाकर उसकी सुरक्षा की खुद जिम्मेदारी न लेकर उपभोक्ताओं पर डाल रहा है। नगर के तमाम क्षेत्रों में पुराने पोल लगे हैं और टूटने के कगार पर हैं, मगर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डा बाबूलाल तिवारी, पूर्व पार्षद जमील भूरे, प्रमोद खटीक, मोहम्मद अनस, जुबैर भाई, राजीव प्रजापति, सतेंद्र सिंह, ठाकुर साहब, फिरोज मंसूरी आदि ने विचार व्यक्त किए।




तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य अभियंता की अनुपस्थिति में अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने मुलाकात कर उन्हें समस्याओं भरा ज्ञापन सौंपा। अधीक्षण अभियंता ने ज्ञापन में दी समस्याओं की बिंदु बार समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed