{"_id":"5caa54c1bdec2217210e79a9","slug":"war-rehursul-begion-between-ind-and-singapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास शुरू
Mon, 08 Apr 2019 01:21 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
toop
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र अभ्यास-2019’ की रविवार को बबीना में शुरूआत हुई। समारोह में दोनों सेनाओं की टुकड़ियों ने एक साथ भाग लिया।
प्रशिक्षण अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ाने व अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ एक दूसरे की सैन्य ऑपरेशनल प्रक्रियाओं सहित सैन्य उपकरणों के साथ परिचित होना है। इस अवसर पर सैन्य परंपराओं के अनुरूप आयोजित परेड की कमान दोनों देशों की सेनाओं के सैन्य अधिकारियों ने किया। भारतीय सेना की तरफ से इस अभ्यास में भाग ले रहे गार्ड्स के कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह, जबकि सिंगापुर सेना की तरफ से 42 आर्मड रेजिमेंट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल टांग चोंग काइत ने किया। भारतीय सेना के व्हाइट टाइगर डिवीजन के कमांडरों में से एक ब्रिगेडियर रंजन केरन ने उद्घाटन समारोह पर आयोजित परेड की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लेने वाले सिंगापुर सेना का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत दोनों देशों के भाग लेने वाले राष्ट्रों के सदस्य एक-दूसरे से रूबरू हुए।