फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wanted women run from police station

वांछित महिला थाने से फरार

Wed, 14 Oct 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थानांतर्गत फल मंडी में मंगलवार की सुबह आगजनी के आरोप में वांछित महिला ने विवाद खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर महिला थाने पर बैठा दिया, जहां से वह मौका पाकर भाग निकली। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि फल मंडी की एक दुकान को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा है। जिसको लेकर पिता-पुत्र की हत्या के बाद आगजनी हो चुकी है। इसी आगजनी के मामले में एक महिला फरार थी। मंगलवार की सुबह आरोपी महिला विवादित दुकान पर कब्जा करने की मंशा से उसे खोलने पहुंची। इसकी भनक जब दूसरे पक्ष को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई और मंडी में अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना नवाबाद पुलिस व सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार चल रही महिला को हिरासत में लेकर महिला थाने पर बैठा दिया। वहीं, दूसरी तरफ आगजनी के मामले की विवेचना कर रहे विवेचक ने उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। कुछ देर के बाद पता चला कि आरोपी महिला थाने से भाग गई है। इस पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके उसे तलाशा मगर सुराग नहीं मिला। महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि उनके थाने पर किसी भी महिला को नहीं बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी कल्याण सिंह का कहना है कि मंडी में बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंचा था। एक महिला को हिरासत में लेकर महिला थाने पर बैठाया गया था, जो मौका पाकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed