फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Waist sodiam light will be Nilami

कबाड़ पड़ी सोडियम लाइटों की होगी नीलामी

Fri, 09 Oct 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Waist sodiam light will be Nilami
झांसी। नगर निगम आय बढ़ाने के लिए कबाड़ को नीलाम करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में कबाड़ हो रहीं 20 हजार सोडियम लाइटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए जल्द ही नीलामी सूचना निकाली जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने दो साल पहले महानगर में लगीं सोडियम लाइटों को बदलवाया था। इन लाइटों को पहले ग्राम पंचायतों में लगाया जाना था, लेकिन शासन के निर्देश न मिलने पर नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में रखवा दिया गया। इसके बाद कई बार लाइटों की नीलामी करने का मुद्दा सदन में उठा। पिछले दिनों महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने पुराने भवन का निरीक्षण कर सोडियम लाइटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कराने के लिए कहा था। अब नगर निगम ने 20 हजार सोडियम लाइटों की नीलामी को लेकर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए विज्ञापन तैयार किया जा चुका है। जिसे सप्ताहभर में जारी कर दिया जाएगा। नगर निगम की मंशा है कि पुराने भवन से कबाड़ हटाकर जनता के कार्यों के लिए काउंटर बनाए जाएं। ताकि नगर निगम कार्यालय में लोगों को कम से कम प्रवेश मिले। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि सोडियम लाइटों की नीलामी की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed