{"_id":"604a7d828ebc3e8ca76f6f15","slug":"vyapari-with-beaten-hungama-jhansi-news-jhs1906379190","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को युवकों ने पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को युवकों ने पीटा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक व्यापारी की पिटाई कर दी। इस पर हंगामा हो गया। मारपीट कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खत्रयाना मोहल्ला निवासी आकाश सिद्ध बिजली कारोबारी हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर वह दुकान पर बैठकर काम कर रहे थे। इसी बीच आठ से दस युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने अवैध वसूली की मांग की। जिसके न देने पर मारपीट शुरू कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया।
इस पर युवकों ने दुकानदारों के साथ भी बदसलूकी कर दी। इस पर दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। लोगों को एकत्रित होता देख युवक घबराकर भागने लगे। एकत्रित हुए लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि, अन्य साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आकाश सिद्घ की तहरीर पर सचिन, कर्मवीर और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
डंपर में घुसी बाइक, तीन घायल
झांसी। झांसी-कानपुर राजमार्ग पर बड़ागांव के पास ओवरटेक के प्रयास में एक बाइक डंपर में घुस गई। इसकी चपेट में आकर तीन बाइक सवार घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह थाना बड़ागांव क्षेत्र निवासी महेश (40), कन्हैया (35) और रवि कुशवाहा (32) के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी आए थेे। काम निपटाकर करीब 12 बजे तीनों बड़ागांव वापस लौट रहे थे। दिगारा के पास ओवरटेक के प्रयास में बाइक डंपर में घुस गई। जिसमें तीनों घायल हो गए।