फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vyapar mandal politics creak

व्यापार मंडल की राजनीति चरमराई, बैकफुट पर व्यापारी नेता

Mon, 05 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
vyapar mandal politics creak
व्यापार मंडल की राजनीति चरमराई, बैकफुट पर व्यापारी नेता
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते द्वारा व्यापारी नेता की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद से व्यापार मंडल की राजनीति बुरी तरह से चरमरा गई है। व्यापारियों की मांग के बावजूद इस मामले में न तो किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और न ही दोषी कर्मचारी को हटाया गया है। इससे व्यापारी नेता भी बैकफुट पर आ गए हैं।
झांसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू की 13 अप्रैल को नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। हालांकि, इस घटना के बाद से व्यापारी नेता चुप्पी साध गए थे। लेकिन, हाल में सोशल मीडिया पर पिटाई प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि महापौर ने कोरोना की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल शांत रहने के लिए कहा था, जिससे वे कुछ नहीं बोले थे। वहीं, महापौर रामतीर्थ सिंघल इससे साफ इंकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी व्यापारी नेता से इस मामले में कोई बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न व्यापार मंडलों ने व्यापारी नेता के समर्थन में प्रदर्शन किया था। भाजपाई और पार्षद भी लामबंद हुए थे। अतिक्रमण विरोधी दस्ते की कार्रवाई पर आक्रोश प्रकट करते हुए इसे भंग करने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। लेकिन, ये मांगें नहीं मानी गईं हैं, जिससे व्यापारी नेता बैकफुट पर आ गए हैं। हालांकि, डीएम ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, नगर निगम ने नई व्यवस्था बनाई गई है कि अतिक्रमण विरोधी दस्ते की कार्यवाही के दौरान निगम का एक अधिकारी साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed