फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voting for three posts of municipal union today

नगर निगम यूनियन के तीन पदों के लिए वोटिंग आज

Tue, 17 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Voting for three posts of municipal union today
झांसी। नगर निगम में उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसिएशन के तीन पदों के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। उधर, कर्मचारियों के दूसरे गुट ने चुनाव को अवैध ठहराते हुए इसे स्थगित किए जाने की मांग की है। चुनाव को लेकर दोनों ही गुटों के नेता आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में अभी तक उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसिएशन का ही वर्चस्व रहा लेकिन, अब स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने चुनौती देना शुरू किया है। कर्मचारी संगठन अध्यक्ष परशुराम सतोइया एवं महामंत्री भूपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि रेलवे की तर्ज पर सिर्फ एक संगठन को ही काम करने का मौका मिले। दो संगठनों की वजह से कर्मचारी हितों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने चुनाव तत्काल स्थगित कर देने की मांग की। हालांकि कर्मचारी एसोसिएशन के दूसरे गुट को अवैधानिक ठहरा रहा है। उनका कहना है शुरू से निगम प्रशासन यह चुनाव कराता आया है। इस वजह से यह संगठन ही वैधानिक है। उधर, मंगलवार को होने वाले मतदान को देखते हुए उम्मीदवार कर्मचारियों के बीच प्रचार में जुटे रहे। आज अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। सुबह नौ बजे नामांकन के बाद 11 बजे से वोटिंग होंगी। वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी। वोटिंग में सिर्फ नियमित कर्मचारी ही हिस्सा ले सकेंगे। अध्यक्ष पद के लिए मो.परवेज एवं जहीर अब्बासी के बीच कांटे का मुकाबला है। मतदान के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed