फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voters took oath

मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान की ली शपथ

Wed, 26 Jan 2022 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Voters took oath
झांसी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर महानगर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कि या गया। जिसमें मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। दीनदयाल सभागार में हुए कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने मतदाताओं को मतदान करने का महत्व बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर दिव्यांग मतदाता डॉ. अशोक मुस्तारिया, बीएलओ बृजेश कुमार, बाली मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक मतदाता तुलसा देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं बुंदेली गायिका राधा प्रजापति ने मतदान करो थीम पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीएम रविंद्र कुमार ने भी तमाम जानकारियां दीं। इस मौके पर मनमोहन मनु, प्रगति शर्मा, नीति शास्त्री, मनोज कुमार, डॉ. रणविजय सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं मानव विकास संस्थान ने चेयरमैन डॉ. ध्रुव सिंह यादव की अध्यक्षता में झांसी की रानी की प्रतिमा के सामने मतदान करने और मतदान के लिए अपने आस- पास के लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका और राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबको मतदान करना आवश्यक है। इस अवसर पर संस्थापक विपिन अग्रवाल, विष्णुदयाल, रंजना उपाध्याय, अनिल कुमार साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु हरिकिशन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ने मतदाता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्या डॉ. जय श्री दासानी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का जागरूक होना और बिना किसी भेदभाव के उचित मुद्दों के आधार पर वोट करना आवश्यक है। जेके गुप्ता ने मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर एनसीसी के सदस्य, महाविद्यालय के प्रवक्ता समेत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता कादम्बिनी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संगीता उपाध्याय, ऊषा झा, आरती शर्मा, नेहा कुशवाहा, प्रदीप सिंह चौहान, बृजबिहारी पटैरिया, मनीष वोरवणकर, प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed