फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   voter will see you name in list from mobile app

मोबाइल एप से मतदाता देख सकेंगे अपना सूची में नाम

Tue, 03 Sep 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
voter will see you name in list from mobile app
झांसी। सितंबर माह में चलने वाले मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि मोबाइल एप के जरिये मतदाता स्वयं वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें। एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के फार्म छह भरवाकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जाने की कार्यवाही करें।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि जो मतदाता मृत हो गए हैं या कहीं और शिफ्ट हो गए हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता स्वयं वोटर लिस्ट में अपना व अपने परिवार के नाम का सत्यापन हेल्पलाइन मोबाइल एप से कर सकते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल, मोबाइल एप एवं हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से मतदाता अपने नाम का सत्यापन कर सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी निर्वाचन की विभिन्न सेवाएं दी जा रही हैं। वोटर लिस्ट का सत्यापन, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पंजीकरण, नाम हटाने की कार्यवाही कॉमन सर्विस सेंटर पर की जा सकती है। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम नगेंद्र शर्मा व बी प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, अपर नगर आयुक्त शादाब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed