फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vooting Necessary for locktantra

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें

Tue, 26 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vooting Necessary for locktantra
झांसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर नव मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाकर स्वयं मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत में हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। लोकतंत्र के लिए आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है
विज्ञापन

आईजी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना है तो मतदान अवश्य करें। डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि विकास के लिए मतदान करना जरूरी है। इस मौके पर 90 वर्षीय मान कुंवर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज एनएस सेंगर, सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, एडीएम प्रशासन बी प्रसाद, एडीएम एफआर राम अक्षयवर चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव, उप जिलाधिकारी राजकुमार, समाजसेवी नीति शास्त्री, व्यापारी नेता संजय पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुए कार्यक्रम में मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि मतदान प्रतिशत 90 प्रतिशत या इससे अधिक तक पहुंचाएं। कुलसचिव नारायण प्रसाद, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. देवेश निगम, प्रो. सीबी सिंह, डॉ. डीके भट्ट, डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. मोहम्मद नईम, डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। इसी तरह, उजाला संस्था, ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज, विपिन बिहारी महाविद्यालय व आर्य कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय मेें भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
अभाविप ने भी की अधिक मतदान की अपील
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि वर्तमान समय में लगभग आधे मतदाता ही मतदान कर रहे हैं। हमें चुनाव की प्रक्रिया और व्यवस्था में सकरात्मक बदलाव करने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर प्रांत मंत्री तरुण बाजपेई, विभाग संगठन मंत्री अजय यादव, महानगर अध्यक्ष डॉहरि त्रिपाठी, प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, प्रांत सहमंत्री वेद श्रीवास्तव, प्रांत राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख पंकज शर्मा मौजूद रहे।

मतदान करने की दिलाई शपथ
झांसी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। एसपी देहात नेपाल सिंह ने शपथ दिलाई और सभी से मतदान के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed