फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Volunteers received training in nation-building.

Jhansi News: स्वयंसेवकों को मिला राष्ट्र निर्माण का प्रशिक्षण

Sun, 12 Jul 2026 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Volunteers received training in nation-building.
कटेरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बंगरा खंड की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग का शनिवार को समापन हुआ। तीन दिन चले प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक दायित्वों व व्यक्तित्व विकास के पहलुओं का व्यावहारिक व बौद्धिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजाजी के निर्देशन में हुआ। मुख्य शिक्षक के रूप में हेमंत ने स्वयंसेवकों को शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया। संपूर्ण वर्ग का मार्गदर्शन जिला प्रचारक रविंद्र ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सेवा, संस्कार व संगठन के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाना है। जिला सह कार्यवाह नीरज जवान ने कहा कि प्रारंभिक वर्ग स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। इस अवसर पर खंड कार्यवाह यज्ञ प्रताप सिंह, खंड संपर्क प्रमुख अभय प्रताप सिंह बुंदेला, खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख सौरभ, खंड सामाजिक समरसता प्रमुख सतेंद्र पाल, स्वयंसेवक अंकित गुप्ता, राकेश सोनी, विक्रम सिंह बुंदेला, सोनू साहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ वर्ग का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed