फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   VK Saraswat will be the chief guest of the convocation

वीके सारस्वत होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

Tue, 04 Jan 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
VK Saraswat will be the chief guest of the convocation
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 11 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अब समारोह का समय भी बदला गया है। सुबह 11 बजे की जगह 11:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन

डॉ. सारस्वत डीआरडीओ के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए। कॅरियर के दौरान उनको मिसाइलों जैसे पृथ्वी, धनुष, प्रहार और अग्नि-5 के स्वदेशी विकास, दो स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम का विकास, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस की प्रारंभिक परिचालन मंजूरी और परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत का श्रेय मिला है। डीआरडीओ सचिव के रूप में उन्होंने परमाणु सिद्धांत का समर्थन करने के लिए रणनीतिक परमाणु संपत्तियों के लिए नियंत्रण, संचार, भंडारण, परिवहन और नियोजन अवसंरचना की स्थापना, लंबी दूरी की सब सोनिक क्रूज मिसाइलों की उड़ान का मूल्यांकन, साइबर सुरक्षा अनुसंधान और विकास केंद्र की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि ऑडिटोरियम में होने वाले समारोह में कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से 50 फीसदी क्षमता के साथ लोग बैठेंगे। बाहर स्क्रीन पर लाइव प्रसारण होता रहेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed