फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Virendra Rawat became the president of Jhansi Tax Bar Association.

Jhansi News: वीरेंद्र रावत बने झांसी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Mon, 22 Jun 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 22 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Virendra Rawat became the president of Jhansi Tax Bar Association.
झांसी। झांसी टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हो गया। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार रावत चुने गए, जबकि सचिव पद पर दोनों उम्मीदवारों को समान मत मिलने पर किसी को निर्वाचित घोषित नहीं किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अखिलेश खरे, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी शालिकराम वर्मा, सह चुनाव अधिकारी मधुकर दुबे एवं श्याम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार रावत ने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार राम प्रकाश द्विवेदी को 10 मतों से शिकस्त देकर अध्यक्ष पर कब्जा कर लिया। वीरेंद्र को 56 और राम प्रकाश को 46 मत मिले। सचिव पद पर संजीव शर्मा और सौरभ खरे को 49-49 मत मिलने से मामला उलझ गया। चुनाव अधिकारी ने सचिव पद पर टाई होने के कारण एक बाद निर्णय लिए जाने की बात कहीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश खरे को 87 मत और प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र राय को महज 15 मत मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पर मोहन सिंह राजपूत को 55 और अरविंद साहू को 44 मत मिले। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, सह सचिव सत्येंद्र भार्गव व ऑडीटर पद पर सुमित गुप्ता के एक-एक नामांकन दाखिल होने से पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा कर दी गई थी। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पर कमलेश अग्रवाल 68, नितेश गुप्ता 59, जुगल किशोर 53, रमाकांत नगाइच व मनोज कुमार को 51-51, डोरीलाल को 50, साकेत कुमार को 47 मत प्राप्त होने पर निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed