फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   villagers shouting in electicity officers office in jhansi

बिजली अधिकारी का घेराव

Tue, 12 Nov 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
villagers shouting in electicity officers office in jhansi
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ग्रामीण के कक्ष में बैठे गांववासी। - फोटो : REPORTERS
अघोषित कटौती से बीस गांवों के लोगों में गुस्सा
विज्ञापन

झांसी के रक्सा क्षेत्र के 20 गांवों में पिछले पांच दिन से अघोषित कटौती से बीस हजार से अधिक लोग परेशान हैं। सोमवार को नाराज गांव के लोगों ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर नाराजगी जताई।

रक्सा क्षेत्र के राजापुर, बमेर, छतपुर, परासई, बछौनी, खैरा, इमलिया, बदनपुर, अमरपुर, बाजना, खजराहा खुर्द समेत 20 गांवों में पिछले पांच दिनों से शाम छह से रात दस बजे तक अघोषित कटौती की जा रही है। फाल्ट आने पर कटौती अलग से हो रही है। इससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। बिजली न रहने से मच्छरों ने भी बुरा हाल कर रखा है। साथ ही खजराहा खुर्द का खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। सोमवार को नाराज किसानों ने किसान नेता महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) राकेश सिंह का घेराव किया। किसान कक्ष के अंदर जमीन पर बैठ गए। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि सिंचाई की मोटरें चलने से शाम के वक्त ओवर लोडिंग की स्थिति बन रही है। इस कारण बिजली को बंद करना पड़ रहा है। मगर, इसके समाधान के लिए सबस्टेशन पर 20 एम्पियर करंट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। स्थिति सुधरने का आश्वासन मिलने पर किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed