{"_id":"68ae168734b94b27fe0af480","slug":"villagers-are-facing-lack-of-basic-amenities-jhansi-news-c-323-1-tod1001-101014-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। विकासखंड गुरसराय की ग्राम पंचायत छिरोरा के निवासी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। गांव में पानी का संकट है और बिजली व्यवस्था भी बदहाल बनी हुई है। सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं की भी कमी है। इसके अलावा ग्रामीणों को अन्य सुविधाओं की भी दरकार है।
जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत छिरोरा में घर-घर जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन तो डाल दी गई है, लेकिन ग्रामीणों को इस योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। पानी के लिए ग्रामीण अब भी हैंडपंप और कुओं पर निर्भर हैं। कई स्थानों पर पाइप लाइन खुले में पड़े हुए हैं, जो अब क्षतिग्रस्त भी होने लगे हैं। इसके अलावा पाइप लाइन डाले जाने के बाद खोदी गईं सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त पड़ी हुईं हैं। बारिश में स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र न होने की वजह से लोगों को इलाज के लिए मऊरानीपुर या गुरसराय तक जाना पड़ जाता है। गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार भी झूलते नजर आते हैं, जिससे आंधी-बारिश में फॉल्ट आ जाता है।
इसके अलावा ग्राम पंचायत छिरोरा जाने वाली मुख्य सड़क पर राधाचरण कुशवाहा के बाड़े के पास बना रपटा बारिश के पानी में डूब जाता है, जिससे लगभग आधा दर्जन गांवों का आवागमन बंद हो जाता है। जबकि, नाले पर बना रपटा काफी पुराना हो चुका है, जो क्षतिग्रस्त होने की कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीणों की ओर से लगातार सुधार की मांग की जा रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, ग्राम पंडवाहा के मध्य से जाने वाली सड़क पर पुलिया के निर्माण की गति बेहद धीमी है, जो आवागमन की बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन
0000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम- छिरोरा
ग्राम पंचायत में शामिल गांव- एकमात्र छिरोरा
ग्राम पंचायत की आबादी- 2400
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या- 1450
0000
समस्याएं...
- ग्राम पंचायत में सरकारी अस्पताल का है अभाव।
- जल जीवन मिशन का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ।
- सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं।
- पंचायत भवन, सामुदायिक बरात घर और अन्नपूर्णा भवन का है अभाव।
0000
बीते चार साल की उपलब्धियां...
- सामुदायिक भवन व श्मशान घाट का निर्माण हुआ।
- आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हुआ।
- जोनिया मंदिर वाली सड़क व पुलिया का हुआ निर्माण।
- प्राइमरी स्कूल की पक्की सड़क का निर्माण हुआ।
00000
फोटो-- -26TOD_M_1_26082025_323.jpg
ग्राम पंचायत क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। कुछ कार्य प्रस्तावित हैं, जो जल्द पूरे किए जाएंगे। ग्राम पंचायत में सामुदायिक बरात घर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
- अनीता देवी रावत, ग्राम प्रधान
00
फोटो-- -26TOD_M_2_26082025_323.jpg
गांव के मध्य से निकली पीडब्ल्यूडी की सड़क पर राधाचरण की बगिया के पास पुलिया न होने से बारिश में आधा दर्जन गांवों का आवागमन बंद हो जाता है। पुलिया का निर्माण जरूरी है।
- राजकुमार रावत
00
फोटो-- -26TOD_M_3_26082025_323.jpg
ग्राम पंचायत छिरोरा व आसपास सरकारी अस्पताल न होने की वजह से ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए।
- शांति कुमार तिवारी
00
फोटो-- - 26TOD_M_4_26082025_323.jpg
गांव में बरात घर की कमी खलती है। इसके अलावा बिजली के तारे खुले में डले होने की वजह से हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
- राजेंद्र तिवारी
00
ग्राम पंचायत में विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इसके अलावा पात्रों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है।
- दरयाब सिंह, सचिव

फोटो