{"_id":"6144f7228ebc3ea6b4136a7e","slug":"village-panchayats-will-get-better-working-jhansi-news-jhs204576548","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए बेहतर कार्य के आधार पर पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयन करने के लिए अधिकारी फील्ड का दौरा करेंगे और स्थलीय सत्यापन करेंगे।
गांवों में साफ-सफाई बेहतर हो, सीसी मार्ग अच्छी स्थिति में हों, ग्रामीणों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया हो, नालियों से पानी की निकासी बेहतर हो, इसके लिए पंचायतों को प्रोत्साहित किया जाता है। प्रोत्साहन के तौर पर अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है तथा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत प्रथम स्थान मिलने पर ग्राम पंचायत को 12 लाख और दूसरा स्थान पाने वाली ग्राम पंचायत को आठ लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं। इस राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों में होता है।
ऑनलाइन आवेदन मांगे गए
ग्राम पंचायतें इसके लिए स्वमूल्यांकन करके आवेदन ऑनलाइन भेजती हैं। www.hamaripanchayat.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जिले में 496 ग्राम पंचायतें हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने टीमें गठित कर दी हैं। यह टीमें ग्राम पंचायत द्वारा बताए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों ने किए आवेदन
बबीना ब्लाक की ग्राम पंचायत कोटखेरा, पृथ्वीपुर नयाखेड़ा, सुकुवां, मोंठ ब्लाक की ग्राम पंचायत तालौड़, टांडा, मऊरानीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत ढकरवारा, पठा, बामौर ब्लाक की ग्राम पंचायत नागर, अड़जार और बंगरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नोटा ने पुरस्कार के लिए आवेदन किए हैं। इन ग्राम पंचायतों का सत्यापन करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
ग्राम पंचायतों को बेहतर कार्य करने पर पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार में मिली राशि का उपयोग ग्राम पंचायत के विकास कार्य कराने में किया जाता है।
जगदीश राम गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी