फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vikas dubey gurgey seach in bundelkhand

बुंदेलखंड में खोजे जा रहे विकास दुबे के गुर्गे

Sat, 04 Jul 2020 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vikas dubey gurgey seach in bundelkhand
झांसी। कानपुर क्षेत्र में हुई घटना के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथ-साथ उसके गुर्गों की भी तलाश की जा रही है। घटना के बाद बुंदेलखंड के जिलों में अलर्ट है। पुलिस सतर्क होकर विकास के गुर्गों की तलाश कर रही है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट होकर जानकारियां जुटाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

कानपुर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले के मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश विकास दुबे व उसके गुर्गे मौके से भाग निकले थे। हत्यारों को खोजने के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया था। कानपुर के आसपास लगे सभी जिलों में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। कानपुर से बुुंदेलखंड के जिले भी लगते हैं। ऐसे में विकास व उनके गुर्गों के बुंदेलखंड के कई जिलों में भागने की संभावनाओं को लेकर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झांसी के साथ-साथ जालौन, ललितपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट समेत आसपास सटे मध्य प्रदेश के कई जिलों में पुलिस का गोपनीय तरीके से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने अपने-अपने जिलों में भी खोजबीन तेज कर दी है। मुख्य आरोपी के साथ-साथ गुर्गों को पकड़ने के लिए प्रदेश में अलर्ट है। ऐसे में झांसी समेत अन्य जिलों में भी निगरानी की जा रही है। खुफिया तंत्र भी अपनी-अपनी तरह से जानकारियां जुटा रहा है। शनिवार को भी झांसी कानपुर हाईवे पर पुलिस की चेकिंग चलती रही। चारपहिया वाहनों को रोककर संदिग्धों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड के कई गैंग निशाने पर
बुंदेलखंड में डेेढ़ सौ अधिक सक्रिय गैंग हैं। ऐसे में पुलिस ने अपने-अपने जिलाें में गैंग पर नजर रखनी शुरू कर दी है। कई गैंग अब तक पुलिस के रडार पर भी आ चुके हैं। कई सक्रिय गैंग की भूमिका भी खंगाली जा रही है। किसी न किसी गैंग के पनाह देने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने अलर्ट बढ़ा दिया है।
पुलिस की टीमें सतर्क हैं। विकास दुबे व उसके गुर्गों की तलाश यहां भी की जा रही है। इनपुट जुटाए जा रहे हैं।
सुभाष सिंह बघेल. आईजी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed